अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर दौरा किया

अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर दौरा किया। उन्होंने श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया। रैली के दौरान, पीएम मोदी ने 6400 करोड़ रुपये के 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।


पीएम मोदी ने बताया कि पहले के सरकारों के दौरान जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला था। परिवारवाद के खिलाफ उन्हें व्यक्तिगत हमले का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देशवासियों की भावनाओं के अनुसार, लोग अब 'मैं हूँ मोदी का परिवार' और 'मैं हूँ मोदी का परिवार' के रूप में अपने आप को पहचान रहे हैं।

MODI IN KASHMIR

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह वह नया जम्मू कश्मीर है, जिसकी हम सभी को बहुत देर से तलाश थी। इस नए जम्मू कश्मीर में भविष्य की चमक है और इसके इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।" उन्होंने इसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का प्रतीक भी बताया।



मोदी ने कहा, "एक समय था जब देश के कानून कश्मीर में लागू नहीं होते थे। गरीबों के लिए कार्यक्रम भी उनको नहीं मिलते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है।" उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का मस्तक कहा और 'वेड इन इंडिया' की अपील की।

MODI IN KASHMIR

MODI IN KASHMIR


नाजिम ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई, जिस पर मोदी ने सेल्फी लेने का वादा किया।

Post a Comment

0 Comments